सोमवार, 8 जनवरी 2024

इसे कहते है भक्ती की आड़ मे बिजनेस

 

इसे कहते है भक्ती की आड़ मे बिजनेस ✍️✍️✍️

ये कोई इत्तेफ़ाक़ नही बल्कि मोदी सरकार की साजिस है

एक तरफ राम मंदिर के नाम पर लोगों के बीच अपने राम भक्त होने का प्रचार कर रहे है.

और राममंदिर की आड़ मे उस बन को काट रहे है जिसमे भगवान राम ने बनबास के समय 10 साल गुजारें थे.

मंगलवार, 26 दिसंबर 2023

UPP कॉस्टेबल भर्ती अभ्यर्थीयों को 3 साल अतिरिक्त छूट

 


     UPP कॉस्टेबल भर्ती अभ्यर्थीयों को 3 साल अतिरिक्त छूट 

 सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु अब 25 वर्ष है

जबकि महिलाओं के लिए यह 28 वर्ष है।


इसी प्रकार, आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए, पुरुषों और महिलाओं

के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 30 और 33 वर्ष कर दी गई है।

भर्ती देखने वाले युवाओं के लिए उप्र सरकार की तरफ से एक और

मौका दिया है 

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

15.लाख का सपना दिखा कर बीजेपी PM नरेंद्र मोदी जी ने 1.4 लाख का बना दिया कर्ज दार


 मोदी सरकार ने देश पर कर्ज बढ़ा द‍िया.

जब मोदी जी सरकार मे आए उससे पहले मोदी जी ने सभी नागरिक के लिए 15 लाख रु मिलने का सपना दिखाया और अव 

देश के हर नागर‍िक पर 1 लाख 40 हजार का कर्ज लाद द‍िया.

बीजेपी सरकार को लगता है, इस बात से देश पर कोई फर्क नही पड़ेगा.

लेकिन आने वाले समय मे सायद कोई आपत्ति आने पर कोई विश्वास करें.

क्योंकि देश की जनता से PM केयर फण्ड के नाम इकट्ठा किया हुआ पैसा का जनता को ही नही मालूम क्या हुआ.

तो सायद अव जनता से चंदा किसी सरकारी आपत्ति के नाम पर मिल सके.

कुल मिलाकर अव जनता पूर्ण रूप से आपत्ति समय मे भी आत्म निर्भर है.

जो की मौजूद बीजेपी के प्रधानमंत्री जी का एक सपना था.

वो लगभग साकार हो चूका है 

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

PMO ने अग्निवीर स्कीम को सेना पर ज़बरदस्ती थोपा था, पूर्व सेनाध्यक्ष का खुलासा !!

 PMO ने अग्निवीर स्कीम को सेना पर ज़बरदस्ती थोपा था, पूर्व सेनाध्यक्ष का खुलासा !! 


अग्निवीर स्कीम PMO द्वारा देश व सेना के साथ एक धोखा या शायद एक साजिश !!


पूर्व सेना प्रमुख जनरल M.N. नरवाने ने अपनी किताब "फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी" में किया खुलासा !


"PMO से अग्निवीर योजना के ऐलान से तीनों सेनाएं चौंक गई थी ! नौसेना और वायु सेना के लिए तो ये सूचना एक झटके की तरह आई !"


उन्होंने आगे लिखा कि "जो सैनिक देश के लिए जान देता है, उसकी सैलरी की तुलना दिहाड़ी मज़दूर से नहीं की जा सकती, सेना की मज़बूत सिफारिश के बाद इसे 20,000/- मासिक से बढ़ाकर 30,000/- मासिक किया गया।" 


लेकिन रेगुलर की तनख्वाह 45000 है, अग्निवीर व रेगुलर सैनिक के बीच ये भेदभाव घातक सिद्ध होगा। 


प्रश्न ये हैं कि-


➡️ PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने अग्निपथ स्कीम को भारतीय सेना व तीनों सेना प्रमुखों को बिना बताए व बिना पायलट प्रोजेक्ट किए, क्यों लागू किया ?


➡️ सेना पर ये स्कीम, जो न देशहित में है, न ही युवाओं के हित में है, फिर भी क्यों थोपी गई ?


➡️ क्या ये स्कीम देश की सुरक्षा प्रणाली के साथ खिलवाड़ नहीं है ?


➡️ जब ये स्कीम देश की सुरक्षा, सेना व युवाओं के हित में नहीं है तो इसे क्यों न तुरंत प्रभाव से बंद कर किया जाए !


सोमवार, 4 सितंबर 2023

विश्व कप के लिए भारत की टीम


निर्वेश क्रांतिकारी ✍️✍️✍️

बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव।
विकेटकीपर: केएल राहुल, ईशान किशन।
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या  (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर।
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

Sambhal : बेटी के साथ हुई छेड़खानी में तत्काल कार्रवाई न होने व पुलिस द्वारा फैसला का दवाव बनाने पर पिता ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत


Sambhal : बेटी के साथ हुई छेड़खानी में तत्काल कार्रवाई न होने पर पिता ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत


 संभल Published by: निर्वेश क्रांतिकारी 

उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे करीब हुई है।

Sambhal : Due to no immediate action in molestation with daughter, father consumed poison, died
death demo - फोटो 

    • #रामराज्य 

    विस्तार

    चंदौसी (संभल) में बेटी के साथ हुई छेड़खानी की घटना से आहत पिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे करीब हुई है। पुलिस ने 55 वर्षीय मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


    वहीं युवती के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोपी की पत्नी ने भी छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस मंगलवार की सुबह से शाम तक फैसला करने का दवाब बनाती रही। डराने और धमकाने के साथ ही पीड़ित युवती और उसकी मां को भी थाने में बैठाए रखा। इसी बात से आहत होकर व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन थाने से बाहर निकल कर किया। मृतक की पत्नी ने बताया कि सोमवार की शाम वह खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गई थीं। 


    पति व परिवार के अन्य लोग रामपुर जिले में बेटी का रिश्ता तय करने के लिए गए हुए थे। घर पर 18 वर्षीय बेटी और बेटे की पत्नी थे। शाम के समय बेटी घर से कुछ दूरी पर बनी पशुशाला में भैंस का दूध निकालने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने छेड़खानी की। पीड़िता ने बताया कि जब वह खेत से लौटीं तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। रिश्ता तय कर लौटे पति व परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। रात के समय थाने नहीं गए लेकिन यूपी112 पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची यूपी112 पुलिस ने थाने में तहरीर देने के लिए कहा। रात के समय थाने गए नहीं थे। 

    मंगलवार की सुबह जब थाने पहुंचे तो पुलिस समझौते का दवाब बनाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि जब कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने बेटी को जेल भेजने की धमकी देते हुए बैठा लिया। सुबह से शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह आहत हो गए और उन्होंने थाने के सामने से ही किसी दुकान से सल्फास की गालियां खरीदकर सेवन कर लिया। जिससे उपचार के दौरान चंदौसी के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीशचंद्र, सीओ चंदौसी दीपक तिवारी भी पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर यूपी112 पुलिस पहुंची थी। मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खि लाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी है। वह नशे की हालत में था। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। उसकी जांच कराई जाएगी।
    - डा. श्रीशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।

    शनिवार, 25 मार्च 2023

    भाला आपके हाथ मे है इसे नाभि मे मार दीजिये


     आपकी मासूमियत अब अभिशाप का रूप ले रही है। मैं आपको केवल शराफत छोड़ने के लिए कह रहा हूं। राहुल, तेजस्वी से लेकर अखिलेश यादव तक सुनिए। भाला नाभि में मारना है, गले में नहीं।


    जिस दिन पहली बार राहुल को पप्पू बताया गया, उनकी मां सोनिया को जर्सी गाय और बार डांसर बताया गया वो चुप रहें, जिस दिन उनके नाना नेहरू को अय्याश बताया, उनकी दादी इंदिरा और पिता राजीव के बारे में व्हाट्सएप पर झूठ इतिहास परोसा गया उन्होंने जवाब नहीं दिया।


    राहुल के पूर्वज राहुल की निजी संपति नहीं है, उनके निजी पूर्वज नहीं है। गांधी-नेहरू की विरासत भले उन्हें जन्म के साथ दे दी गई लेकिन उनके साथ जुड़ा वैचारिक साम्राज्य पूरे देश का है। 


    तो फिर नेहरू को गाली देने पर राहुल चुप क्यों रह गए, गांधी को देशद्रोही बताने वालों पर मुकदमा क्यों नहीं करवाया, इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाले संघ के प्रवक्ताओं के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज क्यों नहीं की?


    ठीक वैसे ही लालू प्रसाद यादव केवल तेजस्वी यादव के निजी पूर्वज नहीं है, अखिलेश और नेताजी के बीच पूरे देश की समाजवादी कौम है। उनकी वैचारिक विरासत के उत्तराधिकारी भले दो लोग हों लेकिन उनकी वैचारिक लड़ाई के अगुआ हम जैसे करोड़ों हैं। नीतीश कुमार के डीएनए को गाली देने वाले गालीबाज को आपने यूंही कैसे छोड़ दिया।


    तो अब साफ साफ शब्दों में सुनिए। हमारे महापुरुषों और नेताओं को गाली देने वाले उचक्कों को माफी देने का अधिकार न तो तेजस्वी को है, न राहुल को, न अखिलेश को। 


    बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, बंगाल, तमिलनाडु, केरल, हिमांचल की गद्दी पर बैठी सरकारें आपके विचारों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इनका उपयोग कीजिए।


    नोएडा की गिद्ध मीडिया के कारण देश में बढ़ रहें साम्प्रदायिक तनावों पर एक्शन लीजिए। उनके शो से रायपुर, जयपुर, हैदराबाद में भी कम्यूनल हेट बढ़ता है और पटना में भी। तो फिर इनके संपादकों को अभय क्यों देना? माफ़ मत कीजिए।


    मनीष कश्यप और अर्नब गोस्वामी की तरह देशभर के सभी गुलाम एंकर्स को जमानत के लिए दौड़ाना शुरू कीजिए। ये लोग वैसे भी आपको नहीं दिखा रहें, दिखा भी रहें है तो उसका नकारात्मक प्रभाव ही पड़ रहा है। आपकी कर्रवाई के बाद ज्यादा से ज्यादा आपको दिखाना बंद कर देंगे। इससे उनका भी नुकसान है, केवल आपका नहीं।


    सम्मान बहुत दे दिया। अब पुलिस, पावर और धाराएं दीजीए। भाला आपके हांथ में है, इसे नाभि में मार दीजीए।

                                           ✍️✍️✍️✍️ #निर्वेशक्रांतिकारी

    उत्तर प्रदेश मे 46000 करोड़ टैक्स गायव

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बताया है कि प्रयाग महाकुंभ के 45 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। लेकिन फरवरी में उत्तर प...